
Siwan (मृत्युंजय) : बिहार के सीवान जिले के प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर कचहरी में मां के गले से सोने का हार चोरी हो गया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक महिला प्रतिमा के पास पहुंची और गले से सोने का पतला हार खींचकर वहां से चली गई। घटना के बाद सीवान के एसपी पूरन कुमार झा मंदिर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि मंदिरों से चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। कुछ समय पहले थावे मंदिर से भी मां के गले से हार चोरी हुआ था। लगातार हो रही इन घटनाओं से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। पुलिस ने मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।





