
Patna (मृत्युंजय) : अपराध पर काबू पाने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार पुलिस को 90 से अधिक हाईटेक गाड़ियां झंडा दिखाकर रवाना कीं। इनमें कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। साथ ही विभिन्न जिलों के लिए नई बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार पुलिस को आधुनिक संसाधन उपलब्ध करा रही है। इन नई गाड़ियों और बसों के शामिल होने से पुलिस की गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया और निगरानी क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
सरकार के इस कदम को अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता को सुरक्षा का बेहतर एहसास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है।





