
Nawada (मृत्युंजय) : बिहार के नवादा जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। वारिसलीगंज के रहने वाले सुनील कुमार भालोटिया के पुत्र आयुष भालोटिया ने मेडिकल की सबसे कठिन परीक्षा NEET-UG में पूरे भारत में चौथा रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
रिजल्ट घोषित होते ही भालोटिया परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले लगकर बधाई दे रहे हैं। आयुष के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आयुष ने अपनी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई वारिसलीगंज के ही एक निजी विद्यालय से की है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उसने यह मुकाम हासिल किया है।
आयुष की इस सफलता से पूरे नवादा जिले में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुष ने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।





