Bihar : कटिहार में बीजेपी नेता के भाई को सगे भाई ने मारी गोली, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Katihar (मृत्युंजय) : बिहार के कटिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा इलाके में सगे भाई ने ही अपने भाई को गोली मार दी। घटना में घायल विकास कुमार बीजेपी नेता ओम प्रकाश यादव के भाई बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, विकास कुमार को सरेराह गोली मारी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उनका अपना सगा भाई अखिलेश यादव बताया जा रहा है। पारिवारिक विवाद या किसी अन्य रंजिश में भाई ही भाई का दुश्मन बन बैठा और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

घटना की खबर मिलते ही कटिहार पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कटिहार एसपी वैभव शर्मा दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने पूरे घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और चश्मदीदों से पूछताछ की।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी भाई अखिलेश यादव फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

दिनदहाड़े बीजेपी नेता के परिवार में हुई इस गोलीबारी के बाद हवाई अड्डा क्षेत्र और सहायक थाना इलाके में तनाव देखा जा रहा है। घायल विकास कुमार को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एक भाई के पक्ष से दूसरे भाई पर गोली चलाई गई है। घटना में विकास यादव घायल हैं, जिन्हें मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। मुख्य अभियुक्त अखिलेश यादव और उसके साले बिट्टू यादव व चिट्टू यादव की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम द्वारा कराई जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img