उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर से बड़ी खबर, पेट्रोल पंप मैनेजर के हत्यारों का पोस्टर जारी, 25-25 हजार का इनाम घोषित

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ककोड़ रोड स्थित सावन फिलिंग स्टेशन के मैनेजर राजू शर्मा की हत्या करने वाले आरोपियों के पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए है। साथ ही इनके बारे में सूचना देने पर 25-25 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।

पोस्टर जारी किया

पुलिस ने हत्यारों की पहचान सीसीटीवी कैमरे के आधार पर की है। गौरतलब है बुधवार देर रात बोतल में पेट्रोल ना देने पर सावन फिलिंग स्टेशन के मैनेजर राजू शर्मा की ताबड़तोड़ चार गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे जिस आधार पर पुलिस ने दोनों हत्यारों की पहचान कर ली थी और तभी से उनकी धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस ने दोनों के पोस्टर जारी कर उनके बारे में सूचना देने पर 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उधर, एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि एक आरोपी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जोली निवासी ललित तथा दूसरा आरोपी गौतमबुद्धनगर के गांव मिलक खटाना निवासी सचिन है। दोनों वांछित चल रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img