Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

BIG BREAKING NEWS : मथुरा में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-मथुरा रेल संचालन ठप

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में दिल्ली-मथुरा रेल मार्ग पर मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन और आझई स्टेशन के मध्य कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस भीषण दुर्घटना से अप, डाउन और थर्ड लाइन पूरी तरह से प्रभावित हो गईं, जिससे उत्तर भारत का एक प्रमुख रेलखंड ठप हो गया।

हादसे के कारण

हादसा रात 8:03 बजे के करीब हुआ। डिब्बे बेपटरी होने के कारण लगभग आठ सौ मीटर तक रेलवे स्लीपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही ओएचई टूट गई और रेलवे लाइन को भी नुकसान पहुंचा।

यात्रियों को भारी परेशानी

हादसे के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप रूट की मेवाड़ एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस और कर्नाटक एक्सप्रेस समेत डाउन रूट की नंदादेवी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस कई घंटों तक रुकी रहीं।

मरम्मत कार्य जारी, जांच के आदेश

घटनास्थल पर तत्काल रेलवे की टीम पहुंची और बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने का काम शुरू किया। देर रात 10 बजे के करीब चौथी लाइन से ट्रेनों को निकालने का काम शुरू हो सका। प्रथमदृष्टया डिब्बों की कपलिंग खुलने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने इस गंभीर घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें