भूखंड बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 57 में स्थित एक औद्योगिक भूखंड को बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने 50 लाख रुपये ठग लिया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में सेंट्रल दिल्ली के रंजीत नगर निवासी शंकर गोयल ने बताया कि ब्रोकर कमल बत्रा ने उनकी मुलाकात दरियागंज के पवन कुमार जैन से कराई। उन्हें बताया गया कि मैसर्स रोहित इलेक्ट्रानिक्स के नाम से नोएडा के सेक्टर-57 स्थित बी ब्लॉक में 800 स्क्वायर मीटर का व्यवसायिक भूखंड है। जिसके प्रोपराइटर पवन कुमार जैन हैं। वह इस भूखंड को बेचना चाहते हैं। शंकर को कारोबार के लिए भूखंड की आवश्यकता थी, ऐसे में उन्होंने इसका सौदा पवन से 11 करोड़ 15 लाख रुपये में कर लिया। 29 अगस्त 2023 को चेक के माध्यम से 50 लाख रुपये का भुगतान पवन कुमार जैन को कर दिया गया। यह रकम बतौर एडवांस दी गई थी। आरोप है कि 50 लाख रुपये लेने के बाद पवन कुमार जैन द्वारा बताया गया कि इस भूखंड के ऊपर बैंक ऑफ इंडिया का करीब 3 करोड़ रुपये का ऋण भी लिया गया है, लेकिन वह जल्द ही इसे चुका देंगे। शिकायतकर्ता ने आपत्ति की तो पवन की ओर से कहा गया कि वह एग्रीमेंट टू सेल करवा लेते हैं। जिसमें लोन का उल्लेख भी कर दिया जाएगा। विश्वास करके एग्रीमेंट टू सेल तैयार हुआ। 4 सितंबर 2023 को जब पवन से ओटीएस लेटर लेने के लिए बैंक ऑफ इंडिया चलने के लिए कहा गया तो पवन टालमटोल करने लगे। इसके कुछ दिन बाद भूखंड देने से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने जब अपने 50 लाख रुपये वापस मांगे तो पवन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पूर्व में स्थानीय थाने में की पर सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img