Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Barsana viral video: बरसाना में दुकानदारों में मारपीट पथराव,वीडियो वायरल

Barsana viral video
Barsana viral video: बरसाना में दुकानदारों में मारपीट पथराव,वीडियो वायरल

Barsana viral video: बरसाना में दुकानदारों में मारपीट पथराव,वीडियो वायरल

मथुरा के बरसाना में स्थित राधा रानी मंदिर के मुख्य मार्ग पर सोमवार को हिंसक झड़प हुई। दो गुटों के बीच शुरू हुई बहस लाठी-डंडे और पथराव में बदल गई। इस घटना में एक किशोरी सहित अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर के मुख्य बाजार क्षेत्र में दो गुटों के बीच किसी बात पर बहस शुरू हुई। यह बहस जल्द ही हिंसक रूप ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद ईंट-पत्थर भी चलाए गए।

Barsana viral video: हिंसक झड़प के कारण बाजार में अफरा तफरी मच गई

हिंसक झड़प के कारण बाजार में अफरा तफरी मच गई। दर्शन के लिए आए श्रद्धालु और स्थानीय दुकानदार जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

Barsana viral video: पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया

पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना से बरसाना जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। हालांकि मामले की जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें