Bangladesh Hindu Violence: 24 घंटे में दो हत्याएं, बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, एक और हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या

Bangladesh Hindu Violence: 24 घंटे में दो हत्याएं, बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ता कहर, एक और हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग जिलों से हिंदुओं की हत्या के मामलों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। गाजीपुर और राजबाड़ी जिलों में सामने आई इन घटनाओं ने एक बार फिर अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताजा मामला गाजीपुर जिले के कालिगंज क्षेत्र का है, जहां शनिवार सुबह एक हिंदू होटल व्यवसायी लिटन चंद्र घोष उर्फ काली की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 60 वर्षीय लिटन घोष इलाके में ‘बोयीशाखी स्वीट एंड होटल’ के नाम से होटल चलाते थे और स्थानीय स्तर पर एक सम्मानित व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। जानकारी के अनुसार होटल में काम करने वाले कर्मचारी अनंत दास की एक ग्राहक से मामूली कहासुनी हो गई थी, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई।
कर्मचारी को बचाने के लिए जब लिटन चंद्र घोष बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर ही हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहले लिटन घोष को घूंसे और लातों से पीटा और इसके बाद एक बेलचे से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल लिटन घोष मौके पर ही गिर पड़े और स्थानीय लोग कुछ कर पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि यह घटना मामूली विवाद से शुरू हुई, लेकिन हिंसा इतनी बढ़ गई कि एक निर्दोष व्यापारी की जान चली गई। घटना के बाद कालिगंज इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच तथा दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
इस घटना से ठीक एक दिन पहले राजबाड़ी जिले में भी एक हिंदू युवक की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। राजबाड़ी जिले के सदर उपजिला क्षेत्र में 30 वर्षीय रिपन साहा को कथित तौर पर जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया। रिपन साहा गोलांदा मोड़ के पास स्थित करीम फिलिंग स्टेशन पर काम करते थे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वाहन चालक ने पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाया, लेकिन भुगतान किए बिना ही वहां से जाने की कोशिश करने लगा। जब रिपन साहा ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी चालक ने जानबूझकर अपनी गाड़ी रिपन साहा के ऊपर चढ़ा दी। गंभीर चोट लगने के कारण रिपन साहा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में वाहन को जब्त कर लिया है और वाहन के मालिक अबुल हाशेम को गिरफ्तार किया गया है, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की राजबाड़ी जिला इकाई का पूर्व कोषाध्यक्ष बताया जा रहा है। इसके अलावा वाहन चालक कमाल हुसैन को भी बानिभान निपारा गांव से हिरासत में लिया गया है।
लगातार दो दिनों में दो हिंदुओं की हत्या से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इन घटनाओं ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। हिंदू समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल है और लोग सरकार से कड़ी कार्रवाई तथा ठोस सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img