Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

बंद बीमा पॉलिसी को चालू कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

बंद बीमा पॉलिसी को चालू कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
बिसरख पुलिस ने साइबर कैफे की आड़ में ठगी का अवैध धंधा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

नोएडा। बिसरख पुलिस ने साइबर कैफे की आड़ में ठगी का अवैध धंधा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जालसाज खुद को एचडीएफसी फाइनेंस बैंक का कर्मचारी बताकर बंद बीमा पॉलिसी को दोबारा चालू कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस का दावा है कि 10वीं पास आरोपी ने अब तक 10 हजार लोगों से ठगी की है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित शर्मा निवासी मोहल्ला गांधीनगर, गांव गनौर जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। अमित साइबर कैफे की आड़ में एचडीएफसी फाइनेंस बैंक के पॉलिसीधारकों का डाटा ऑनलाइन डाउनलोड कर उन्हें कॉल कर ठगी कर रहा था। बंद बीमा पॉलिसी को दोबारा चालू कराने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करता था। पुलिस ने उसके तीन खाते सीज कर दिए हैं। इनमें लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिसरख थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल, डिजिटल पेमेंट क्यूआर कोड, लैपटॉप और बायोमेट्रिक मशीन आदि बरामद की है।

टीएसओ के पद पर करता था काम
डीसीपी ने बताया कि आरोपी अमित शर्मा दसवीं पास है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नोएडा की एसएमसी इंश्योरेंस कंपनी में टीएसओ के पद पर काम करता था। कंपनी में इंश्योरेंस का काम होता था। वहीं, कंपनी से पॉलिसी धारकों का डाटा डाउनलोड कर उसे कलेक्ट करने लगा। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। उसने कंपनी से करीब बीस हजार लोगों का डाटा चुराया और पिछले दो साल में उसने दस हजार से ज्यादा लोगों को कॉल की। इनमें से ज्यादातर लोग उसके जाल में फंस गए, उसने पॉलिसी धारकों से लाखों रुपये ठगे हैं।

आवाज बदलकर करता था कॉल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित एक ऐप के जरिए आवाज बदलकर लोगों को कॉल करता था। वह महिला की आवाज में भी बात करता था। इसके अलावा वह खुद को कंपनी का कर्मचारी बताता था और फिर लोगों से बात करने का झांसा देकर बॉस से बात करता था। इससे लोग उसके जाल में फंस जाते थे। वह अपना नाम रवि शर्मा बताता था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *