Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Balcony Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में जलते दीये से सोफे में लगी आग

Balcony Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में जलते दीये से सोफे में लगी आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईकोविलेज-1 सोसाइटी के एस-3बी टावर की सातवीं मंजिल पर शनिवार को बालकनी में रखे सोफे में अचानक आग लग गई। बालकनी से आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि आग बालकनी में मंदिर के पास जलाए गए दीये से सोफे में लगी। सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, बालकनी में बने मंदिर के पास एक जलता हुआ दीया रखा हुआ था। आशंका है कि दीये की लौ के संपर्क में आने के कारण पास में रखा सोफा आग की चपेट में आ गया।

आग लगने के बाद कुछ ही देर में सोफे से तेज लपटें उठने लगीं। बालकनी से धुआं और आग निकलती देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे स्थिति को ज्यादा गंभीर होने से रोक लिया गया।

सोसाइटी निवासी रंजना सूरी भारद्वाज ने बताया कि बालकनी में दीया जलाने के कारण पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनका कहना है कि बालकनी में जलती लौ के आसपास ज्वलनशील सामान रखने से आग लगने का खतरा बना रहता है और लोगों को इस तरह की लापरवाही से बचना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि सोसाइटी में कई बार लोग बालकनी से जलती हुई सिगरेट के टुकड़े नीचे फेंक देते हैं। इससे नीचे रखे सामान या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं में आग लगने का खतरा बना रहता है। उनके मुताबिक, सिगरेट के टुकड़ों के कारण भी कई बार आग लगने जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है।

इस घटना के बाद सोसाइटी में बालकनी में दीये, अगरबत्ती या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और जलती हुई सिगरेट नीचे नहीं फेंकने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है। समय पर आग पर काबू पाए जाने से इस घटना में बड़ा नुकसान होने से बच गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें