Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट 2024 का उलानबटोर में समापन

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट का वीरवार को मंगोलिया के उलानबटोर में भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया।
-अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों के सामरिक कौशल में वृद्धि के साथ मित्रता में आई मजबूती

नई दिल्ली, 8 अगस्त : बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट का वीरवार को मंगोलिया के उलानबटोर में भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस अभ्यास में दुनिया भर के सैन्य बल एक दूसरे संग सहयोग करने और शांति स्थापना संबंधी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक साथ आए।

इस समारोह के मुख्य अतिथि मंगोलिया के रक्षा मंत्री बयाम्बत्सोगट सांडाग थे। भारतीय सेना की ओर से ब्रिगेडियर अरुण अवस्थी ने समारोह में भाग लिया। अभ्यास के दौरान, भारतीय सेना की टुकड़ी ने कई तरह के संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास और सिमुलेशन परिदृश्यों में भाग लिया, जिसमें काफिले की सुरक्षा, घेराबंदी और तलाशी अभियान, नागरिकों की सुरक्षा आदि शामिल हैं। संयुक्त प्रशिक्षण सत्र और सिमुलेशन परिदृश्य भारतीय सेना के कर्मियों की क्षमताओं को निखारने और उन्हें भविष्य के शांति स्थापना मिशनों के लिए तैयार करने में सहायक रहे हैं।

अभ्यास ने प्रतिभागियों को एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और उनसे सीखने तथा अपने संयुक्त शांति कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। इस अभ्यास ने न केवल प्रतिभागियों के सामरिक कौशल को बढ़ाया, बल्कि भाग लेने वाले देशों के सशस्त्र बलों के बीच स्थायी मित्रता को भी गहरा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *