Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Baby Kidnapping: नोएडा में समाज सेवा की आड़ में तीन माह की बच्ची का अपहरण, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Baby Kidnapping: नोएडा में समाज सेवा की आड़ में तीन माह की बच्ची का अपहरण, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की छीजारसी कॉलोनी में गरीबों को कपड़े और अन्य सामान बांटने के बहाने पहुंची दो महिलाओं पर तीन माह की बच्ची को ले जाने का आरोप लगा है। बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अगले ही दिन उसे सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक पुरुष और दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

छीजारसी कॉलोनी निवासी देवी चरण ने सोमवार रात सेक्टर-63 थाने में अपनी तीन माह की बेटी जानवी के लापता होने की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि दो महिलाएं उनके घर आई थीं और उनकी पत्नी को कपड़े दिए थे। इसी दौरान एक महिला बच्ची की मां से बातचीत करती रही, जबकि दूसरी महिला बच्ची को लेकर घर से बाहर चली गई। कुछ समय बाद बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने महिलाओं की तलाश की, लेकिन वे जा चुकी थीं।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए कई टीमें लगाईं। कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से संदिग्धों की गतिविधियों व संपर्कों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस ने 22 सितंबर को कनावनी बस स्टैंड के पास से अभय कुमार, उसकी पत्नी काजल उर्फ संगीता और मनीषा पत्नी राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इनके कब्जे से तीन माह की बच्ची जानवी को सकुशल बरामद किया गया और उसे सुरक्षित परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि पुरुष आरोपी के तीन बेटे हैं और वह बेटी चाहता था। पुलिस के मुताबिक, समाज सेवा से जुड़ी महिला ने उसे बताया था कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की चार बेटियां हैं और वह अपनी तीन माह की बेटी उसे दे सकती है। इसके बाद बच्ची को ले जाने की योजना बनाई गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बच्ची की मां के साथ 50 हजार रुपये में सौदा होने की बात कही है। आरोपियों ने दावा किया कि रुपये लेने के बाद बच्ची की मां ने अपनी सहमति से उन्हें बच्ची सौंप दी थी। हालांकि पुलिस इस दावे की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बच्ची किन परिस्थितियों में आरोपियों के साथ गई और पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका थी।

पुलिस का कहना है कि बच्ची सकुशल बरामद हो चुकी है और तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना से जुड़े अन्य लोगों, कथित रुपये के लेनदेन और बच्ची को ले जाने की पूरी परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें