Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी करनबीर की गिरफ्तारी, ग्रेनेड हमले में संलिप्तता कबूली

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी करनबीर की गिरफ्तारी, ग्रेनेड हमले में संलिप्तता कबूली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक सक्रिय सदस्य करनबीर उर्फ करन को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय करनबीर पंजाब के बटाला जिले के किला लाल सिंह थाने पर अप्रैल 2025 में हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी है और उस पर देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक के अनुसार, करनबीर को 26 जुलाई को विशेष टीम ने गुरदासपुर में एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। इस टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त हृदय भूषण और राहुल विक्रम ने किया, जबकि कार्रवाई में निरीक्षक सतीश राणा और अशोक कुमार भदाना भी शामिल थे।

गिरफ्तारी से पहले, स्पेशल सेल ने 22 जुलाई को इसी केस में एक और संदिग्ध आकाशदीप उर्फ बाज़ को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आकाशदीप ने खुलासा किया कि वह भी किला लाल सिंह थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था और इस साजिश में करनबीर की भूमिका भी थी। इसके बाद पुलिस ने करनबीर की तलाश तेज कर दी और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में करनबीर ने न केवल इस आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि यह भी बताया कि पूरी योजना विदेश में बैठे एक आतंकी संचालक ने बनाई थी। सोशल मीडिया ऐप्स और एन्क्रिप्टेड चैट्स के माध्यम से उसे निर्देश दिए जाते थे। करनबीर ने 2024 में एक पश्चिम एशियाई देश की यात्रा की थी, जहां उसकी मुलाकात उस हैंडलर से हुई जिसने उसे फंडिंग मुहैया कराई। करनबीर ने हमले के समय दो अन्य हमलावरों को अपने घर में शरण दी थी और उन्हें लॉजिस्टिक सहायता दी थी।

गिरफ्तार आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसका भाई गुरसेवक भी हमले में शामिल था, जिसे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा जा चुका है। इस हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा से जुड़े हैप्पी पासिया, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया ने सोशल मीडिया पर ली थी और साथ ही दिल्ली को भी धमकाया था, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता और बढ़ गई। फिलहाल इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें