Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Patna: स्वच्छता अभियान को लेकर पटना में जागरूकता अभियान, हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान का आह्वान

Patna: स्वच्छता अभियान को लेकर पटना में जागरूकता अभियान, हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान का आह्वान

 

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

पटना नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (IIBM) के कैंपस में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें संस्थान के कई गणमान्य व्यक्तियों और नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. रोहित सिंह, पटना नगर निगम के अधिकारी राकेश कुमार सिंह, संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गणेश पांडे, प्रोडक्ट मैनेजर पूजा आकांक्षा, फैकल्टी सदस्य भावना रमन, प्रोफेसर मदन मोहन सिंह, प्रोफेसर ऋषिक, प्रोफेसर साकिब और प्रोफेसर शिवांगी सिंह उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता के महत्व और जनसहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पटना नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक इस दिशा में प्रभावी सुधार लाना मुश्किल होगा।

डॉ. नीतू नवगीत ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति को साल में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे हर सप्ताह कम से कम 2 घंटे अपने आस-पास की सफाई के लिए दें, जिससे देश को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सके।

संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. रोहित सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग नियमित रूप से कुछ घंटे सफाई कार्यों में लगाएं तो देश को गंदगी मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में स्वच्छता के लिए समय निकालें और इसे अपनी आदत बनाएं।

कार्यक्रम में डॉ. नीतू नवगीत के साथ-साथ लोक गायक राजेश केसरी और चंदन उगना ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। संगीत और लोकगीतों के जरिए स्वच्छता अभियान को रोचक और प्रेरणादायक बनाने की कोशिश की गई। गीतों के माध्यम से जनता को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे हमें मिलकर निभाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल अपने घर और आसपास की जगहों को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि दूसरों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर वर्ष 100 घंटे का श्रमदान स्वच्छता के लिए करेंगे और इस अभियान को और मजबूत बनाएंगे।

पटना नगर निगम के इस स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का भी एक प्रयास है। यदि हर व्यक्ति इस अभियान को अपनाए और नियमित रूप से स्वच्छता में योगदान दे, तो निस्संदेह पटना ही नहीं, पूरा देश स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें