Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Greater Noida Crime: कॉलेज के बाहर युवक को घेरकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा, तीन नामजद

Greater Noida Crime: कॉलेज के बाहर युवक को घेरकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा, तीन नामजद

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एनआईटी कॉलेज के बाहर एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर, हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कासगंज निवासी अर्जुन चौहान वर्तमान में नॉलेज पार्क-3 स्थित द कैसल बॉयज हॉस्टल में रहते हैं। अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी कार से एनआईटी कॉलेज के बाहर से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और उसे रुकवा लिया।

आरोप है कि कार रुकते ही हमलावरों ने अर्जुन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट करने के साथ लात-घूंसों से भी पीटा। अचानक हुए हमले में अर्जुन के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने हमले में शामिल संदीप, दीपचंद और नीरज शर्मा की पहचान की है। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों को नामजद करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें