Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

New Delhi Railway Station: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 7000 यात्रियों की क्षमता वाले अत्याधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

New Delhi Railway Station: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 7000 यात्रियों की क्षमता वाले अत्याधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण

देश के सबसे व्यस्ततम रेलवे टर्मिनलों में से एक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवनिर्मित अत्याधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। यह केंद्र लगभग 7,000 यात्रियों के बैठने और ठहरने की क्षमता के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जो यात्रियों को अधिक सुविधा और आराम प्रदान करेगा। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस सुविधा केंद्र को आधुनिक तकनीकों और यात्री आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह यात्री सुविधा केंद्र त्योहारों के दौरान यात्रा करने वालों को बड़ी राहत देगा और आने वाले समय में देशभर के प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के केंद्र विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह केंद्र यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और स्टेशन परिसर में बेहतर अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नया यात्री सुविधा केंद्र तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है—प्री-टिकटिंग, टिकटिंग और पोस्ट-टिकटिंग ज़ोन—ताकि यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके और स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम किया जा सके। टिकटिंग क्षेत्र 2,860 वर्ग मीटर, टिकटिंग से पहले का क्षेत्र 1,218 वर्ग मीटर और टिकटिंग के बाद का क्षेत्र 1,150 वर्ग मीटर में फैला है।

उत्तर रेलवे द्वारा निर्मित इस सुविधा केंद्र में 22 आधुनिक टिकट काउंटर और 25 स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) लगाई गई हैं। 200 यात्रियों के बैठने की क्षमता के साथ यहाँ 18 उच्च मात्रा निम्न गति (HVLS) पंखे लगाए गए हैं जो शीतलता और आराम सुनिश्चित करते हैं। स्वच्छता के लिए 652 वर्ग मीटर में एक समर्पित शौचालय ब्लॉक बनाया गया है, जिसमें आरओ आधारित पेयजल की सुविधा भी है।

सुरक्षा और सूचना प्रणाली के तहत 24 स्पीकरों की घोषणा प्रणाली, तीन एलईडी ट्रेन सूचना डिस्प्ले, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली की सात इकाइयाँ, 18 सीसीटीवी कैमरे, पाँच सामान स्कैनर और पाँच डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

निर्माण के दौरान उत्तर रेलवे ने कई तकनीकी चुनौतियों का सफलतापूर्वक समाधान किया, जिसमें दिल्ली पुलिस केबिन, एटीएम और अन्य संरचनाओं का स्थानांतरण शामिल था। पानी की लाइनों, जल निकासी और केबलों को स्थानांतरित करते हुए स्टेशन की दैनिक गतिविधियों में कोई बाधा नहीं आने दी गई।

इसके अलावा, फुट ओवर ब्रिज 1 (FOB-1) का विस्तार भी किया गया है जिससे अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से सीधे ट्रेन प्लेटफॉर्म तक पहुँच आसान हो गई है। इससे मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी में सुधार और प्लेटफ़ॉर्म पर भीड़ में कमी आएगी।

निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री ने रेलवे मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भारत के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करना सरकार की प्राथमिकता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें