Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

दिल्ली MCD में एल्डरमैन नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वीरेन्द्र सचदेवा बोले- सत्य की जीत हुई

दिल्ली MCD में एल्डरमैन नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वीरेन्द्र सचदेवा बोले- सत्य की जीत हुई

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सत्यमेव जयते, सत्य की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज हम फैसला सुनाया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आज जो दिल्ली की संवैधानिक शक्तियां हैं संवैधानिक प्रोविजन है। उसे पर मोहर लगा दी है उसे निर्णय का हम स्वागत करते हैं हम पहले दिन से कह रहे थे कि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। लेकिन जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के सारे नेता अनर्गल झूठ बोलते हैं। प्रचार करते हैं भ्रष्टाचार करते हैं। लेकिन उन्होंने यह मानना पड़ेगा कि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है उपराज्यपाल को अभिभावक के रूप में लेकर उनके साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। अफसर की चोरी पकड़ी जाएगी तो कहती है कि हमारा दोष नहीं है और आपकी चोरी पकड़ी जाएगी तो आप कहती है कि अफसर का दोस्त है ऐसी सरकार नहीं चलती है।

लेकिन इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जो बयान दिया है उसे लगता है कि नक्सली विचारधारा से वह ग्रसित है और उसे विचारधारा से अभी तक निकल नहीं पाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी अगर आप सवाल उठा रहे हैं तो मुझे आपकी बुद्धि पर तरस आता है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद लोकतंत्र मजबूत हुआ है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत आता है लेकिन जो नक्सली विचारधारा से ग्रसित है। जिनको चोरी पकडे जाने का डर है उसके लिए यह नजीर साबित हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *