Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर अखिलेश यादव का हमला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर अखिलेश यादव का हमला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बिल का विरोध करेगी और इसे अन्यायपूर्ण करार दिया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के लिए यह विधेयक लाया जा रहा है, उनकी राय को ही नजरअंदाज किया जा रहा है, जो सबसे बड़ी नाइंसाफी है।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वही दल है जिसे जमीनों से खास लगाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने रेलवे और डिफेंस की जमीनें बेचीं और अब वक्फ की संपत्तियों को भी बेचा जाएगा। उन्होंने इसे भाजपा की असफलताओं को छिपाने की योजना करार दिया।

अपने बयान में अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि राजनीति उनका पार्ट-टाइम जॉब है, तो दिल्ली में बैठे लोग ऐसे पार्ट-टाइम नौकरी करने वालों को हटाते क्यों नहीं?” समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस विधेयक के खिलाफ पूरी ताकत से विरोध करेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें