Agra Sundarkand Path: आगरा में जनकपुरी महोत्सव महिला समिति द्वारा भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ और फूल बंगला का हुआ आयोजन

Agra Sundarkand Path: आगरा में जनकपुरी महोत्सव महिला समिति द्वारा भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ और फूल बंगला का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के कमला नगर ई ब्लॉक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में जनकपुरी महोत्सव आयोजन महिला समिति के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ और भव्य फूल बंगला का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर पूरे दिन पुष्पों की सुगंध, भक्ति गीतों और हनुमान जी के जयकारों से गूंजता रहा।

सुरेंद्र अरोड़ा की मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ की पावन वाणी और फूल बंगले की आकर्षक सज्जा ने श्रद्धालुओं को दिव्य और आध्यात्मिक अनुभूति कराई। कार्यक्रम में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आस्था को गहरा करते हैं बल्कि समाज को एक सूत्र में भी बांधते हैं। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ और फूल बंगले के माध्यम से भक्ति, प्रेम और सहयोग का संदेश मिलता है।

आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक रानी सुनयना, श्रीमती अंजू अग्रवाल, संरक्षक मीरा अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, शिप्रा बंसल, शुचिता, पद्मा रेपुरिया, निशा अग्रवाल, मधु बंसल, राखी अग्रवाल, अनु अग्रवाल, लक्ष्मी वार्ष्णेय, मिनी गोयल, सुमन अग्रवाल, दीप्ति गर्ग, इन्द्रा अग्रवाल, सीमा बंसल, बबीता गोयल, डॉली सिंघल और सरिता गोयल का विशेष योगदान रहा।

इसके साथ ही श्वेता बंसल, मंजू मंगल, संगीता पोद्दार, अंजू, सोनिया शर्मा, रिचा मांगलिक, साधना वर्मा, अनुराधा गुप्ता, रुचि मित्तल और मधु बंसल सहित कई अन्य श्रद्धालु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

लक्ष्मीनारायण मंदिर को आकर्षक फूल बंगले के रूप में सजाने में मीनाक्षी अग्रवाल, रीमा, शालिनी अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल और मोहिनी का योगदान सराहनीय रहा।

अंत में समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया गया और संकल्प लिया गया कि भविष्य में ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img