Agra Ganeshotsav: आगरा में माँ अंजनीधाम आयोजन समिति ने भव्य गणेशोत्सव मनाया, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Agra Ganeshotsav: आगरा में माँ अंजनीधाम आयोजन समिति ने भव्य गणेशोत्सव मनाया, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के प्राचीन माँ भगवती मंदिर, फुलट्टी बाजार में माँ अंजनीधाम आयोजन समिति के तत्वावधान में श्री गणेशोत्सव बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बन गया। अंत में प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को प्रसन्न किया गया।

छिलीट रोड स्थित हरियाली वाटिका में समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में संयोजक राम टंडन ने पिछले वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत की और इस वर्ष गणेशोत्सव को और अधिक भव्य बनाने की रूपरेखा साझा की। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि माँ अंजनीधाम का आयोजन अब तीन दिनों की बजाय पाँच दिनों तक किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भारत भूषण एडवोकेट (गप्पी भाई) ने की, जबकि संचालन राकेश भटनागर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में कमल शर्मा (पप्पू भाई), उपाध्यक्ष शिरोमणि सिंह, नवीन चन्द्र शर्मा, याद राम शर्मा, हजारीलाल वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, मदन बरौलिया, महावीर वर्मा पूर्व पार्षद, अशोक शर्मा, ओम शर्मा, रमेश चन्द्र बघेल, विनय गौतम, रवीन्द्र शर्मा (सनी भाई), अर्जित शर्मा, विपुल शर्मा, हिमान्शु शर्मा, बॉबी कन्नौजिया, आशु शर्मा, अर्जुन सिंह, अनुग्रह अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img