Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Agra: आगरा में नेशनल रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ

Agra: आगरा में नेशनल रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा की ऐतिहासिक ज़मीन पर आज जब शांति की हवा में गोलियों की गूंज सुनाई दी, तो यह किसी खतरे की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और प्रतिभा की उद्घोषणा थी। रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RABSAI) द्वारा आयोजित नेशनल रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ 2 यूपी बटालियन एनसीसी, ताज रोड में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एनएस चारग ने की, जिन्होंने शूटिंग करके, केक काटकर और प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन करते हुए इसका उद्घाटन किया।

ब्रिगेडियर एनएस चारग ने इस मौके पर कहा कि बेंचरेस्ट शूटिंग सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि यह आत्मनियंत्रण, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश को भविष्य के ओलंपियन दे सकते हैं और भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिला सकते हैं।

इस चैंपियनशिप में देशभर से कुल 130 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और तमिलनाडु के प्रतिभागी शामिल हैं। इनमें से 35 एनसीसी कैडेट्स विशेष रूप से आगरा के हैं, जो युवा ऊर्जा और राष्ट्रीय भावना के प्रतीक हैं।

आरएबीएसएआई के अध्यक्ष रजत विज ने कहा कि यह चैंपियनशिप मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता को बढ़ावा देती है। हमारा लक्ष्य है कि भारत शूटिंग स्पोर्ट्स में तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। महासचिव हिना विज ने बताया कि पहले दिन प्रतिभागियों ने बेंचरेस्ट तकनीक के तहत पहला राउंड शूट किया। शनिवार को 250 और 500 पॉइंट्स के दूसरे राउंड होंगे और अंतिम दिन रविवार को सीनियर वर्ग का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

प्रतियोगिता के तकनीकी पक्ष को और अधिक मजबूत करने के लिए ट्रेजैक्ट्रॉन एयर राइफल्स के टेक्नीशियन जेनुअल और हर्षद ने प्रतिभागियों को राइफल्स की आधुनिक तकनीक, संचालन प्रणाली और बेंचरेस्ट शूटिंग में प्रयुक्त विशेष उपकरणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय तकनीक अब विश्वस्तरीय बन चुकी है और ट्रेजैक्ट्रॉन जैसी कंपनियां शूटिंग खेलों के विकास में लगातार योगदान दे रही हैं।

इस भव्य उद्घाटन समारोह में कर्नल पीके मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल मेघना रॉबर्ट, आयुष गर्ग, राजकुमार गर्ग, सिद्धार्थ सिंह, मधुकर यादव, अंकुर मिस्त्री और राहुल गर्ग समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्साह, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण साफ झलक रहा था।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें