Agra: आगरा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Agra: आगरा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में सभी दवाइयां उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बाजार से दवा खरीदने की आवश्यकता न पड़े। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण निधि से मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अर्जुन नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शाहगंज द्वितीय का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से उपलब्ध इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दवाओं का स्टॉक और प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या को स्वयं रजिस्टर और कम्प्यूटर में अंकित संख्या के साथ मिलान किया। एमओआईसी ने बताया कि केन्द्र पर प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आते हैं, और उपमुख्यमंत्री ने दवाओं के स्टॉक को रजिस्टर से मिलान करने पर सही पाया।

इसके बाद सभी एमओआईसी के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उपमुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी एमओआईसी समय से सीएचसी/पीएचसी पर पहुंचे और क्षेत्र भ्रमण करें। उन्होंने सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर, सीजेरियन आदि की जानकारी ली और जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क कर स्वास्थ्य विभाग के कैंप लगाने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला अस्पताल और लेडी लॉयल के प्रभारियों से रोगी कल्याण निधि के बारे में जानकारी ली गई। जिला अस्पताल में रोगी कल्याण निधि में 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध पाई गई। उपमुख्यमंत्री ने निधि का मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधाओं को बढ़ाने में उपयोग न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि ठंड के मौसम को देखते हुए जिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए सेल्टर होम और बैठने की उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उपमुख्यमंत्री ने सभी एमओआईसी को बाहरी दवाएं न लिखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी दवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने सभी सीएचसी/पीएचसी पर जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला अस्पताल में क्रिटिकल यूनिट की जानकारी ली और संबंधित को नोटिस देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के पश्चात प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रशांत गुप्ता, सीएमएस डॉ. राजेन्द्र कुमार, एडीएम ना.आ. श्री अजय नारायण सिंह, डीपीएम डॉ. कुलदीप भारद्वाज सहित अन्य संबंधित अधिकारी, बड़ी संख्या में एमओआईसी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img