Agra: कलम की खूबसूरती का राष्ट्रीय संगम, आगरा में सम्पन्न हुआ नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2025 का भव्य समारोह

Agra: कलम की खूबसूरती का राष्ट्रीय संगम, आगरा में सम्पन्न हुआ नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2025 का भव्य समारोह

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा की ऐतिहासिक नगरी ने शब्दों और लिखावट की सुंदरता का अद्भुत संगम देखा। स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांचवीं नेशनल पेनमैन चैंपियनशिप 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी, कला और निबंध लेखन की कुल 13 उपश्रेणियों में प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ। कठोर मूल्यांकन के बाद 150 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया और उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा निर्णायक की पसंद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता ने लेखन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लेखन केवल अक्षरों को कागज़ पर उतारने की कला नहीं है, बल्कि यह धैर्य, अनुशासन और व्यक्तित्व का आईना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ नई पीढ़ी को न केवल सुंदर लिखावट की ओर प्रेरित करती हैं बल्कि उन्हें अपनी भाषा और संस्कृति से भी गहरे जोड़ती हैं।

संस्था की अध्यक्ष विनीता मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य अंग्रेज़ी लेखन के साथ-साथ हिंदी और संस्कृत लेखन को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार लेखन प्रतियोगिताओं को सनातन धर्म, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से जोड़ती रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता में विशेष रूप से संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए श्लोक, मंत्र लेखन और चौपाई को भी शामिल किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से अपनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने एक सुर में माना कि कलम की ताकत न केवल ज्ञान को आगे बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज की सांस्कृतिक और नैतिक जड़ों को मजबूत करने वाली धरोहर भी है।

>>>>>>>>>>
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img