Agra MP Jan Chaupal: आगरा में सांसद जन चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएँ, सांसद ने की त्वरित समाधान की घोषणा
रिपोर्ट: आकाश जैन
आगरा के बाह तहसील परिसर में आयोजित दो दिवसीय सांसद जन चौपाल में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। सांसद राजकुमार चाहर ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर 75 हजार किसानों का कृषक दुर्घटना बीमा अपनी तरफ से फ्री करने की घोषणा भी की।
सांसद ने जन चौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत वार्षिक ₹20 प्रीमियम पर सड़क दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु में ₹2 लाख तथा एक आंख या हाथ/पैर हानि पर ₹1 लाख का बीमा लाभ लेने का आग्रह किया।
जन चौपाल में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, दिव्यांग कल्याण, राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। किसानों ने सिंचाई, खाद-बीज वितरण और फसल बीमा में समस्याएँ बताईं। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कमी और सुविधाओं पर ध्यान दिलाया। बिजली विभाग से विद्युत आपूर्ति और बिल संबंधी शिकायतें आईं। शिक्षा विभाग से विद्यालयों की सुविधाओं व शिक्षकों की उपलब्धता पर सवाल उठाए गए। पुलिस विभाग के समक्ष कानून-व्यवस्था और त्वरित कार्यवाही की मांग रखी गई।
सांसद राजकुमार चाहर ने सभी विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएँ चला रही हैं और उनका लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएँ पुलिस विभाग के समक्ष रखें और सांसद जन चौपाल जैसी पहल को सराहा। इस अवसर पर डीसीपी, एडीएम, उपजिलाधिकारी, जिला प्रभारी, पूर्व विधायक और भाजपा पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे


