दिल्ली में हुई बारिश के बाद संगम विहार में करंट लगने से एक 18 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

दिल्ली में हुई बारिश के बाद संगम विहार में करंट लगने से एक 18 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम हुई बारिश ने लोगों के लिए चारो तरफ आफत ही आफत मचा दी बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भारी जल भराव हो गया जिसके कारण सड़कों पर लोग घंटो जाम में फंसे रहे। लेकिन इस बारिश के बीच दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें करंट लगने से एक 18 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई मामला संगम विहार ई ब्लॉक गली नंबर 6 का है पुलिस के मुताबिक अनिल उम्र 18 वर्ष जब बाजार से सब्जी खरीद कर अपने किराए के मकान में लौट रहा था तो अपने घर के पास पहुंचा तो अचानक गिर पड़ा उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया पुलिस के द्वारा अभी जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों ने बीएसईएस और मकान मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मृत्यु लापरवाही के चलते हुई है अब उन्हें इंसाफ चाहिए इस घटना अगले दिन आज स्थानीय विधायक दिनेश मोहनिया परिजनों से मिलने आए और उन्होंने परिजनों को 10 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान किया है ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img