Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: शाहदरा में बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

Delhi Crime: शाहदरा में बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में विवेक विहार थाना पुलिस की टीम ने प्रतापखंड रेलवे अंडरपास के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया।

शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि विवेक विहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति प्रतापखंड रेलवे अंडरपास के पास लूटपाट की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। फिलहाल, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

…………..

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें