उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर के जिला अस्पताल में एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने का आरोप, मरीज की जान से खिलवाड़?

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज द्वारा अपनी बेटी को एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाया है। परिजन गांव खेलिया निवासी रियाजुद्दीन द्वारा बताया गया कि उसकी बेटी मुस्कान 12 मार्च से पेट दर्द और उलटी की शिकायत के कारण इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है।

डेट से हुई जानकारी
आरोप है कि बीती रात को ड्यूटी पर तैनात नाईट स्टाफ द्वारा मरीज के परिजनों को कुछ इंजेक्शन दिए गए। बाद में सुबह ड्यूटी पर आए स्टाफ द्वारा जब उन इंजेक्शन को लगाए जाने की बात कही गई तो पिता द्वारा इंजेक्शन को चेक किया गया तो वह है एक्सपायरी डेट का था, इंजेक्शन पर फरवरी 2025 एक्सपायरी डेट पड़ी थी। मरीज के परिजन द्वारा हॉस्पिटल के मेडिकल वार्ड मे ड्यूटी पर तैनात पुरुष स्टाफ द्वारा धमकाकर बयान बदलनर का भी आरोप लगाया है।

क्या बोले अफसर
इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ प्रदीप कुमार राणा से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जांच की जा रही है निश्चित ही यह लापरवाही है और जिस किसी की भी लापरवाही सामने आती है तो उसके के खिलाफ कारवाही की जाएगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img