TOP Story Exclusive: महिला सम्मान राशि और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर AAP-BJP आमने-सामने, BJP विधायक ने AAP को घेरा

TOP Story Exclusive: महिला सम्मान राशि और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर AAP-BJP आमने-सामने, BJP विधायक ने AAP को घेरा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में महिला सम्मान राशि और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की कि महिला दिवस पर दिल्ली सरकार महिला सम्मान राशि जारी करे, जिसे BJP ने अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था।

AAP की इस मांग पर BJP विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि AAP सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और अपने किए वादे पूरे नहीं कर पा रही। उन्होंने पंजाब सरकार का उदाहरण देते हुए कहा, “AAP ने पंजाब में 3 साल पहले महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया।” ओम प्रकाश शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कल महिला सम्मान राशि की घोषणा की जाएगी और पात्र महिलाओं को यह राशि दी जाएगी।

इसी बीच, AAP नेता सत्येंद्र जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि BJP दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बंद करने जा रही है। उन्होंने कहा कि BJP सरकार जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है और आम आदमी पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को खत्म करना चाहती है। इस आरोप पर BJP विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने फिर जवाब देते हुए कहा कि जहां काम नहीं हो रहा, वहां मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि AAP के मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं और कहा, “इन क्लीनिकों में सिर्फ गाय और गधे सोते हैं।”

ओम प्रकाश शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि मोहल्ला क्लीनिक में जो मोबाइल नंबर दर्ज किए गए थे, वे या तो 9 अंकों के थे या 11 अंकों के, यानी पूरी तरह फर्जी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए घर-घर क्लीनिक खोल दिए हैं और जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। दिल्ली की राजनीति में यह मुद्दा अब गरमा गया है। जहां AAP सरकार BJP पर जनहित की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगा रही है, वहीं BJP सरकार AAP पर भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप लगा रही है। अब देखना होगा कि BJP सरकार महिला सम्मान राशि पर क्या घोषणा करती है और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img