राज्यउत्तर प्रदेश

AAP Padayatra: रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर आप की पदयात्रा की तैयारियां तेज

AAP Padayatra: रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर आप की पदयात्रा की तैयारियां तेज

नोएडा। आम आदमी पार्टी ने आगामी रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सेक्टर-81 स्थित पार्टी कार्यालय में यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष पंकज अवाना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद के बीच प्रस्तावित पदयात्रा की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय कीं। नेताओं ने कहा कि यह पदयात्रा युवाओं, बेरोजगारों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। पार्टी का उद्देश्य प्रदेश सरकार तक युवाओं की आवाज पहुंचाना और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग को मजबूत करना है।

जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दे आज युवाओं के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं। पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

बैठक के दौरान यात्रा के रूट, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों से संपर्क कर पदयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी गुड्डू यादव, दिलदार अंसारी, गौरव गौतम और श्रीपाल कराहना समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पदयात्रा को जनआंदोलन का रूप देने और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Aam Aadmi Party News, AAP Padayatra, Noida AAP Meeting, Pankaj Awana, Rozgar Do Yatra, Social Justice Yatra, Noida Political News, Gautam Buddh Nagar News, AAP Youth Wing, Meerut to Ghaziabad Padayatra, Uttar Pradesh Politics, AAP Workers Meeting

Related Articles

Back to top button