आगंतुकों को महाकुंभ के बारे में दी जा रही जानकारी

अमर सैनी

नोएडा। अगले साल 10 जनवरी से 27 फरवरी तक प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के प्रचार के लिए ट्रेड शो के रूप में एक बड़ा मंच मिल गया है। इंडिया एक्सपो सेंटर में चल रहे ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के पवेलियन में महाकुंभ को फोकस किया गया है। लोगों को कुंभ कैनवास टेंट सिटी सहित अन्य सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है।

पवेलियन में बड़ी संख्या में विदेशी भी पहुंच रहे हैं। टेंट सिटी में लग्जरी, डीलक्स, सुपर डीलक्स, विला, लग्जरी और दरबारी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, इसके लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। इंडिया एक्सपो सेंटर में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 में हर रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां पर्यटन विभाग के पवेलियन में प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन के अलावा पर्यटन स्थलों और महाकुंभ-2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यूपी पर्यटन विभाग की उपनिदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ कैनवास टेंट सिटी बनाई जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए 6 वेंडर की नियुक्ति कर ली गई है, जिनके द्वारा डीलक्स, विला, सुपर डीलक्स, दरबारी, प्रीमियम आदि कमरे तैयार किए जाएंगे। टेंट सिटी में भागीदारी कर रहे विवेक शर्मा ने बताया कि टेंट सिटी में सुविधा के अनुसार कमरे का किराया 14000, 18000 और 29000 से लेकर एक लाख रुपये तक होगा। ऐसे में पैसे वाले लोगों को लग्जरी सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। महाकुंभ के बारे में विभाग द्वारा सभी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।

मकर संक्रांति (पहला शाही स्नान)

मौनी अमावस्या (दूसरा शाही स्नान)

बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान)

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img