उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hapur News : जिले में एक दुखद घटना सामने आई। जहां बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला रेलवे स्टेशन के पास मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोनू पुत्र रविंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू किसी निजी कार्य से घर से निकले थे। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि यह घटना गढ़मुक्तेश्वर जीआरपी क्षेत्र में हुई है। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है, अभी तक मृत्यु के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक की पहचान की। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img