Noida Crime: नोएडा सेक्टर 49 पुलिस की मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा सेक्टर 49 पुलिस की मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 49 थाना पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना सेक्टर 50 केंद्रीय विहार गोलचक्कर के पास हुई, जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। भागने की कोशिश में उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई, और वह पैदल भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।

गिरफ्तार लुटेरे की पहचान संजय पुत्र सरजू के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी के सामान और हथियार बरामद किए गए, जिनमें चोरी की प्लेट, चम्मच, कटोरी, छोटे गिलास, ₹3000 नकद, एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस शामिल हैं। साथ ही, एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ में संजय ने स्वीकार किया कि उसने सेक्टर 47 के जलवायु विहार टॉवर के एक मकान में चोरी की थी और मोटरसाइकिल सलारपुर से चुराई थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img