Delhi Crime: दिल्ली में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत

Delhi Crime: दिल्ली में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा के जीटीबी एनक्लेव एरिया के पास बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार टेंपो ने एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. इसके कारण बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शाहदरा जिले के जीटीबी एनक्लेव एरिया का है. बाइक सवार की पहचान निशांत के रूप में हुई है, जो यूपी के लाजपत नगर का रहने वाला है. घटना की सूचना पाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद टेंपो चालक फरार होने की वजह मौके पर ही रहा और उसको पुलिस ने पकड़ लिया. चालक की पहचान सद्दाम 27 के रूप में हुई है, जो यूपी के लोनी का रहने वाला है. जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281/106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.हादसे का शिकार हुए शख्स की बाइक का नंबर यूपी 14 जीए 8404 और टेंपो का नंबर एचआर 55 एक्यू 8696 बताया गया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img