Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 8 की झुग्गी में लगी भीषण आग, तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

नोएडा के सेक्टर 8 की झुग्गी में लगी भीषण आग, तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के कोतवाली फेस-1 क्षेत्र में आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई और परिवार का मुखिया भी झुलसा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर सफदरजंग में रेफर किया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में मौके पर हैं और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आज सुबह करीब उस समय दुखद हादसा हो गया, जब सेक्टर 8 मे बिजली घर के पास बने झुग्गी आग लगने तीन बच्चों की मौत हो गई और परिवार का मुखिया भी झुलसा गया। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे फायर सर्विस को सूचना मिली थी की सेक्टर 8 स्थित झुग्गी के एक कमरे में आग लग गई है। यह मकान संदीप का है। जिसमें दौलत राम अपनी पत्नी और तीन बेटियों 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना और 5 वर्षीय आराध्या के साथ रह रहे थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

डीसीपी नोएडा ने बताया कि आग बुझाने के बाद जांच के दौरान पता चला कि कमरे में पांच लोग सोए हुए थे जिसमें तीन बच्चियों की इस घटना में झुलसने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि दौलतराम भी बुरी तरह झुलस गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है. मौके पर फायर और पुलिस के अधिकारी मौके मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img