Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंधों में हुए विवाद के चलते की थी हत्या

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व रजवाहे में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर हत्या का खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान सुशीला के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ की रहने वाली थी और गाजियाबाद में घरेलू कामगार के रूप में काम करती थी।

प्रेम संबंधों में हुए विवाद के चलते हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि सुशीला का गौतमबुद्धनगर निवासी गौरव से प्रेम संबंध था। गौरव पिछले पांच साल से बुलंदशहर की रहने वाली बबली के साथ रह रहा था। एक साल पहले जब गौरव और सुशीला के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तो बबली को यह बात नागवार गुजरी। इस बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कई बार विवाद भी हुआ।

हत्या की साजिश और वारदात

बबली ने सुशीला की हत्या की योजना बनाई और अपनी बेटी सपना, भतीजे विपिन और सहेली सुमन की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सुशीला को रेलवे क्रॉसिंग पर बुलाया और पिकअप में बैठाकर सुनसान जगह ले गए। वहां बबली, सपना और सुमन ने मिलकर उसका गला घोंट दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों पर हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें