Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप

Hapur News : हापुड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी से एसपी से दोनों भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी इरशाद को दो सगे भाइयों ने दुबई में नौकरी का झांसा दिया।

आरोपियों ने इरशाद से डेढ़ लाख रुपए लेकर एक महीने का वीजा बनवाया। 8 फरवरी 2025 को आरोपी इरशाद को दुबई ले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने इरशाद को अकेला छोड़कर वापस भारत लौट आए। अब इरशाद का वीजा समाप्त हो चुका है। वह बिना नौकरी के दुबई में फंसा हुआ है।

इरशाद की पत्नी इरफाना ने बताया कि आरोपी मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले हैं। उनसे जब पति की स्थिति के बारे में पूछा गया तो कोई जवाब नहीं मिला। आरोपी 25 अगस्त को तीन और युवकों को दुबई ले जाने की योजना बना रहे थे।

इरफाना ने एसपी ज्ञानंजय सिंह से मिलकर शिकायत की है। उन्होंने पति को वापस लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें