Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगी

हापुड़ में सनसनीखेज हत्या, काली नदी किनारे खेत में मिला अधजला शव, इलाके में दहशत का माहौल

Hapur News : जिले के थाना देहात क्षेत्र में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। दरअसल, काली नदी के किनारे एक सुनसान खेत में अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ। मृतक का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था और शरीर पर जंगली जानवरों के नोचने के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे।

शव की हालत देख लोग सहम गए

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह शव को देखकर ही साफ हो गया कि यह कोई सामान्य मृत्यु नहीं थी। शव का चेहरा पूरी तरह जल चुका था और कई हिस्सों पर जंगली जानवरों के निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि शव को देखकर पूरे इलाके में डर का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही हापुड़ पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा शव की हालत देखकर स्पष्ट है कि अपराधियों ने पहचान छुपाने की हर संभव कोशिश की है। हम आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं और संभावित संदिग्धों से पूछताछ तेज कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों तक पहुंचा जाएगा।

परिवार की पहचान की कोशिश

घटनास्थल पर गांव ततारपुर का एक परिवार भी पहुंचा। उन्होंने बताया कि यह शव उनके घर के मनवीर का हो सकता है, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था। परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की गहरी चिंता है कि कौन और क्यों उनके बेटे की हत्या कर सकता है। पुलिस ने साफ किया कि शव की सही पहचान डीएनए जांच के बाद ही सुनिश्चित होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें