Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रीलबाजी, हाईवे पर कार के बोनट पर बैठकर बेखौफ युवक ने किया स्टंट

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक का कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने कार का साढ़े 28 हजार रुपये का चालान किया है।

वीडियो में युवक करता हुआ दिखाई दे रहा है स्टंट

वायरल वीडियो में युवक कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो थाना देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीओ यातायात राहुल यादव ने यातायात प्रभारी छविराम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

यातायात प्रभारी ने वायरल वीडियो के आधार पर कार का साढ़े 28 हजार रुपये का चालान किया। सीओ यातायात ने बताया कि यातायात पुलिस समय-समय पर जिले की जनता को यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की अपील करती रहती है। इसके बाद भी कुछ लोग सड़कों पर अपने वाहनों पर स्टंटबाजी कर रहे हैं।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

ऐसा करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें