Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ecotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

Ecotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिवाली से पहले किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से आरोपी को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास से पकड़ा। आरोपी की पहचान दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी सुमित नागर उर्फ डीजे पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सुमित का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने इकोटेक-1 कोतवाली में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें