Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Barabanki: बाराबंकी में महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, पति इंद्रेश मौर्या गिरफ्तार

Barabanki: बाराबंकी में महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, पति इंद्रेश मौर्या गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महिला सिपाही विमलेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति इंद्रेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, मृतका का पर्स और एक वैगनार कार भी बरामद की है। 30 जुलाई को मसौली थाना क्षेत्र में एक खेत में विमलेश पाल का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और मसौली पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की और बेहद कम समय में आरोपी पति तक पहुंच गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम, धोखा और शादी से जुड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, विमलेश और इंद्रेश मौर्या की मुलाकात 2017 में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में विवाह हुआ, लेकिन विवाह के बाद इंद्रेश ने विमलेश को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि हत्या की रात दोनों के बीच फिर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर विमलेश को कार में बैठाकर सुनसान खेत में ले गया और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें