Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के बाद पत्रकार हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घायल हालत में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ दीपु

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के बाद पत्रकार हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घायल हालत में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ दीपु

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और एक खूंखार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सर्फाबाद स्थित नागौरी फार्म हाउस के पास यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस टीम इलाके में रूटीन चेकिंग कर रही थी और लोकल इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पत्रकार प्रमोद शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी की तलाश कर रही थी।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी दीपक उर्फ दीपु पुत्र विनोद शर्मा ग्राम सर्फाबाद का निवासी है। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने टीम पर अचानक फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें उसे गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत हिरासत में लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दीपक के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ नोएडा सहित अन्य क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 11 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की गहराई से जांच कर रही है।

एडिशनल डीसीपी नोएडा ज़ोन सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई डीसीपी विजय धुल के नेतृत्व में की गई थी और इसमें थाना सेक्टर-113 की टीम ने तत्परता और साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ यह साबित करती है कि नोएडा पुलिस अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शने के मूड में नहीं है और अपराध मुक्त शहर बनाने की दिशा में सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें