Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : भारत की गजल खान अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट परिषद (ICWC) की बनी नई CEO

Lucknow/Agra News : अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट परिषद (ICWC) ने आज अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें गजल खान को सर्वसम्मति से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

यह निर्णय ICWC की वार्षिक आम बैठक (AGM) में लिया गया. जिसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, ईरान, केन्या, पाकिस्तान, अफ्रीका, थाईलैंड, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गजल खान ने ICWC के साथ अपना सफर वर्ष 2018 में एक सदस्य के रूप में शुरू किया था और अब निरंतर सेवा व समर्पण के बल पर संस्था के सर्वोच्च पद तक पहुँच गई हैं।

वे वर्ष 2014 से दिव्यांग क्रिकेट के क्षेत्र में कार्यरत हैं और इस खेल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में 2019 और 2023 में व्हीलचेयर क्रिकेट के दो एशिया कप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जो समावेशी खेल जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण रहे।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए गजल खान ने कहा कि “यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस व्हीलचेयर क्रिकेटर की जीत है जो अपनी सीमाओं को पार कर दुनिया को दिखा रहा है कि ‘दिव्यांगता में भी सामर्थ्य है’। मैं इस ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी।“ गजल खान दिव्यांग क्रिकेट जगत की एक सशक्त और प्रेरणादायी आवाज़ हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सफल टूर्नामेंटों का आयोजन एवं नेतृत्व किया है, और उनका लक्ष्य है कि हर दिव्यांग खिलाड़ी को समान अवसर और सम्मान मिले।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें