Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक कार में घुसा, दो लोगों की मौत

Mathura News : (सौरभ) मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, यह हादसा जैत थाना क्षेत्र के चार धाम के पास हुआ, जिसमें मैनपुरी निवासी रामकुमार (28) और सौरभ की जान चली गई।

दुर्घटना का विवरण

यह हादसा तब हुआ जब दिल्ली-आगरा हाईवे पर वृंदावन कट के पास चार धाम के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक कार में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दोनों ट्रकों के बीच बुरी तरह फंसकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बचाव कार्य और पुलिस की कार्रवाई भीषण भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला। कार में फंसे दोनों शवों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कार को कटर से कई जगह से काटना पड़ा। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को रास्ते से हटाकर यातायात को सुचारु करवाया।

मृतकों की पहचान

रामकुमार पुत्र सतीश, निवासी नगला भोपाल, पोस्ट बंबापुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी, उम्र 28 साल और सौरभ पुत्र निद्रा सिंह, निवासी नगला भोपाल, पोस्ट बंबापुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें