Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किसान नेता के घर चोरी की वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान में गुरुवार रात चोरों ने भारतीय किसान यूनियन (सेना) के जिला महासचिव इमरान कुरैशी के घर में सेंधमारी की। चोरों ने 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

घटना की जानकारी

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई, जब परिजनों ने घर में बिखरा सामान और खुली सेफ देखी। जानकारी के अनुसार, चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और दूसरी मंजिल पर रखी सेफ को निशाना बनाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मोहल्ले में दहशत

इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है, और लोग पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इमरान साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेल का व्यवसाय करते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें