Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूटChandigarh : रचनात्मकता और मासूमियत का संगम, ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीताLucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चोरों का तांडव, तीन घरों में चोरी

Hapur News : थाना सिम्भावली क्षेत्र में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट की और लाखों के जेवरात और नकदी चोरी करके फरार हो गए। जबकि एक मकान में चोरी का प्रयास किया गया।

पहला मामला

पहला मामला मनोज के घर का है। चोरों ने उनकी ताई राजबाला से मारपीट की। यहां से दो सोने की चूड़ियां, गले का सेट, कुंडल, छह अंगूठियां और डेढ़ लाख रुपए नकद ले गए। चांदी की पाजेब और सिक्के भी चोरी हुए।

दूसरा मामला

दूसरा मामला मूलराज के घर का है। चोरों ने यहां से एक सोने की चेन और 20 हजार रुपए नकद चुराए। तीसरा मामला रिटायर्ड दारोगा रामकुमार त्यागी के घर का है। चोरों ने उनकी पत्नी मुनेश से मारपीट की। यहां से पांच तोले का सोने का हार, दो चेन, कई अंगूठियां, सोने का सिक्का और चांदी के सिक्के व पाजेब चोरी हुए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ितों ने थाना सिम्भावली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांववासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें