Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Green Crackers Delhi NCR: सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-नोएडा एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति दी, तय हुआ समय

Green Crackers Delhi NCR: सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-नोएडा एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति दी, तय हुआ समय

नोएडा। सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के मौके पर दिल्ली-नोएडा एनसीआर में 7 और 8 नवंबर 2026 को तय समय के लिए केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। यह निर्देश न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, दिल्ली-नोएडा एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक और रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। इसके बाद 9 नवंबर 2026 से दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो जाएगा।

निर्देश के मुताबिक, केवल उन्हीं ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति होगी, जिन्हें सीएसआईआर-नीरी (CSIR-NEERI) और पेसो (PESO) से मंजूरी मिली है। हर डिब्बे पर एक खास क्यूआर कोड होना जरूरी है, जिसे स्कैन करने पर पटाखे के निर्माता और उसके लाइसेंस की जानकारी मिलनी चाहिए।

पटाखों की लड़ियों (माला), बेरियम युक्त पटाखों और बिना मंजूरी वाले पटाखों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके साथ ही पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शैक्षणिक संस्थानों और शांत क्षेत्रों (साइलेंस जोन) के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ग्रीन पटाखे केवल जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा निर्धारित चिन्हित बिक्री केंद्रों पर ही बेचे जा सकेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *