Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलIllegal Firecrackers: शाहदरा के बलबीर नगर में 311.97 किलो पटाखे जब्त, अवैध बिक्री के आरोप में युवक गिरफ्तारGambling Arrest: मंडोली एक्सटेंशन के पार्क में कथित जुआ खेलते दो गिरफ्तार, ताश और नकदी बरामदIllegal Arms Recovery: नंद नगरी के सुंदर नगरी पार्क से दो युवक गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस जब्त करने का दावा

Noida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

Noida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के दौरान नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 135 किलोग्राम रसगुल्ला और खोया नष्ट कराया है। जांच में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब और उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने के साथ निर्माण इकाई में गंदगी मिलने पर उसका खाद्य पंजीकरण भी निलंबित किया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि विभागीय टीम ने जेवर टोल पर एक वाहन की जांच की। वाहन में अलीगढ़ के गढ़ी अरनिया जटवार स्थित हरेंद्र डेयरी से पनीर दिल्ली ले जाया जा रहा था। पनीर के दो नमूने लिए गए।

टीम ने ग्रेटर नोएडा की परशुराम विहार कॉलोनी स्थित एमके स्वीट से बूंदी के लड्डू का नमूना भी एकत्र किया। इसके अलावा सेक्टर-52 गिझोर स्थित बीकानेर स्वीट्स की निर्माणशाला से छेना रसगुल्ला और खोया के नमूने लिए गए।

निर्माणशाला में शेष करीब 135 किलोग्राम रसगुल्ला और खोया की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया। विभाग के अनुसार कुल पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें