Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंगAyodhya : दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारYamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगा

Noida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Noida Bike Accident: नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

नोएडा के सेक्टर-31 में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार महेश शर्मा की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-31 के निठारी गांव निवासी गणेश कुमार के अनुसार उनके पिता महेश शर्मा एक नवंबर की रात अपने दोस्त नारायण के साथ बाइक से बरौला गांव गए थे। रात करीब दस बजे दोनों वापस लौट रहे थे।

जब वे सेक्टर-31 में आर्यन मैन सिक्योरिटी कार्यालय के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मृतक का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया था। थाना सेक्टर-20 की पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें