Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगी

Mathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Mathura : मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में 28 अक्टूबर को ग्राम महोली में हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात पुलिस और मुख्य आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

थाना हाईवे पुलिस को रविवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर मुखबिर से सूचना मिली कि महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पालीखेड़ा से महोली की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पालीखेड़ा मार्ग पर बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक से आ रहे आरोपी को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान विशाल उर्फ विकास 32 वर्ष पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम महोली थाना हाईवे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, दो अन्य खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को महोली गांव में हुई हत्या के संबंध में थाना हाईवे पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी विशाल उर्फ विकास पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें